अमरोहा। ब्लाक क्षेत्र के गांव रामपुर जुन्नारदार में ग्यारह दिवसीय श्री राम कथा का शुभारंभ हुआ। कथा से पहले गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें 51 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कलश यात्रा में सैकड़ों पुरुष, महिलाएं और बालिकाएं शामिल हुईं। कलश में मंदिर से जल लेकर पूरे गांव में भम्रण करते हुए यात्रा वापस कथा मंडप में संपन्न हुई। देर शाम हवन का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य यजमानों सहित ग्रामीणों ने यज्ञ में आहुति देकर समाज और देश की खुशहाली की कामना की। प्रतिदिन शाम सात बजे से रात्रि बारह बजे तक राम कथा होगी। जिसमें मुरादाबाद से महाराज जितेंद्र व्यास श्रीराम कथा का संगीतमय प्रवचन करेंगे। इस दौरान टीकाराम सिंह, मुन्नी देवी, टीटू चौहान, रिंकू चौहान, प्रवेश देवी, सुनीता रानी आदि मौजूद रहे।