फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोटरों ने अवैध वसूली का उच्चाधिकारियों को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। ट्रांसपोर्टर चौधरी ब्रजपाल सिंह, इरफान, ईस्माइल, अहसान, महबूब ने जिला प्रशासन और पुलिस उच्चाधिकारियों को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि क्षेत्रीय ट्रांसपोर्टर भारी वाहनों से उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों से खनन सामग्री लाने का काम करते हैं। मंडावली थाने में तैनात एक दरोगा भारी वाहनों से अवैध वसूली करता है। इतना ही नहीं क्षेत्र से गुजरने वाले ओवरलोड वाहनों से सुविधा शुल्क वसूल कर छोड़ देता है। मानक के अनुरूप सामग्री ढोने वाले वाहन चालकों द्वारा सुविधा शुल्क न देने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की धमकी देता है। ट्रांसपोर्टरों ने जिला प्रशासन से मामले की जांच कराकर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें