अमरोहा। साईं सेवा समिति की ओर से कई कालेजों में कार्यक्रम आयोजित कर तंबाकू से होने वाले नुक्सानों की जानकारी छात्रों को दी गई। साथ ही जीवन में तंबाकू का सेवन न करने का संकल्प दिलाया। समिति ने कोठी खिदमतपुर के कृषक इंटर कालेज, जोया स्थित तुर्की कालेज ऑफ एजूकेशन, कैलसा स्थित गिल इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजूकेशन, रजबपुर के नेहरू स्मारक इंटर कालेज और नारंगपुर के सिख इंटर कालेज में छात्रों को तंबाकू के दुष्प्रभावों से परिचित कराकर स्वस्थ्य जीवन के लिए तंबाकू का सेवन न करने का संकल्प दिलाया।