फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार से शुरू होगी चीनी मिलों की मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार से शुरू होगी चीनी मिलों की मरम्मत
विज्ञापन

बिजनौर। वेव ग्रुप की बिजनौर और चांदपुर चीनी मिल में बुधवार से मरम्मत शुरू हो जाएगी। मिल से जुडे़ सूत्रों के अनुसार धनौरा मिल को स्थानांतरित किए स्टाफ को वापस बुला लिया गया है। अब यह स्टाफ मरम्मत करने में जुट जाएगा। मिल को अक्टूबर माह में पेराई के लिए तैयार किया जाएगा। दरअसल, वेव ग्रुप ने बिजनौर और चांदपुर मिलों को न चलाने की घोषणा के बाद दोनों मिलों के अधिकारियों को ग्रुप की धनौरा मिल में भेज दिया गया था। लेकिन अब धनौरा मिल को स्थानांतरित किया गया स्टाफ वापस बुला लिया गया है। यह स्टाफ बुधवार को मिल में आ जाएगा और इसी दिन मिल में मरम्मत शुरू हो जाएगी। अक्टूबर के आखिर या नवंबर के पहले समाप्त में मिल को चलाने का लक्ष्य रखा गया है। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह के अनुसार मिल के मरम्मत कार्य पर नजर रखी जाएगी। संगठन का प्रतिनिधिमंडल मिल में जाता रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें