रूखालू। गंगेश्वरी विकासखंड के गांव मुबारिजपुर में मुख्य मार्ग पर जलभराव है। जलभराव के चलते ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार ग्रामीण ग्राम प्रधान से मुख्य मार्ग पर हुए जलभराव को लेकर शिकायत कर चुके हैं, परंतु अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उधर, ग्रामीणों को गांव के मुख्य मार्ग पर हुए जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान भी ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने रास्ते को जलभराव से मुक्त कराने की मांग की है। मांग करने वालों में खेमचंद राणा, मूलचंद सिंह, केवल सिंह, मोतीराम ,दौलत सिंह मौजूद रहे।