फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडावली में हुई अमन कमेटी की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली। श्रावणी कांवड़ियों को सुरक्षित वातावरण व उनका सहयोग करना पुलिस के साथ क्षेत्रीय लोगों की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

मंडावली थाना परिसर में आयोजित अमन कमेटी में यह बात थानाध्यक्ष राजीव त्यागी ने कही। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में चलने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों को सुुरक्षा देना पुलिस के साथ ग्रामीणों का भी कर्तव्य है। उन्होंने शिवभक्तों के आवागमन के रास्तों और मोटा महादेव मंदिर पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम की जानकारी दी। उधर ग्रामीणों ने नांगल-मंडावली मार्ग पर पेड़ों की लटकती डालों को काटने, काफी नीचे झूल रहे विद्युत तारों को बदलने तथा ओवर लोड वाहनों का आवागमन बंद करने की मांग की। अमन कमेटी में एसआई रामकुुमार, बुनियाद अली, रविंद्र त्यागी, भोलू, मिद्दू ठेकेदार, राकेश त्यागी, मास्टर रमेश, ईशम सिंह, सतीश, बेगराज, तारा सिंह, तपराज सिंह सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें