फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार के लिए ग्रामीण बस सेवा शुरु, ग्रामीण गदगद

विज्ञापन
विज्ञापन
बेगावाला। बिजनौर से हरिद्वार बस सेवा शुरू होने से ग्रामीण खुश हैं। गांव बाकरपुर में बस के पहुंचने पर ग्रामीणों ने चालक एवं परिचालक का स्वागत किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को बिजनौर से हरिद्वार के लिए ग्रामीण बस सेवा का संचालन शुरू हुआ। बस गांव रहीमपुर, बेगावाला, मोहम्मदपुर मंडावली, धारुवाला, खानजहांपुर बहादर, बाकरपुर, इनामपुरा, मंडावर आदि से होते हुए हरिद्वार जाएगी। इससे ग्रामीणों को काफी फायदा पहुंचेगा। परिवहन विभाग के इस फैसले की ग्रामीणों ने सराहना करते हुए एआरएम का आभार व्यक्त किया है। अब गांव वालों को डग्गामार वाहनों से यात्रा करने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा। गांव बाकरपुर में बस के पहुंचने पर ग्रामीणों यतेंद्र सिंह, अनुदीप, जयप्रकाश, कैलाश, सहदेव सिंह ने बस के चालक एवं परिचालक का स्वागत किया। एआरएम वीके मौर्य ने बताया कि ग्रामीण बस सेवा के शुरू होने से ग्रामीणों और परिवहन विभाग दोनों को फायदा होगा। गांव वालों को समय से बस सेवा मिलेगी और इससे विभाग का राजस्व का लाभ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें