गजरौला। ब्रजघाट से ड्यूटी करके घर लौट रहे होमगार्ड सड़क हादसे में घायल हो गया। घायल होमगार्ड को गजरौला सीएचसी से मेरठ रेफर कर दिया गया।
गजरौला थानाक्षेत्र के गांव नौनेर निवासी सौकीन (54) ब्रजघाट चौकी पर होमगार्ड हैं। रविवार को ड्यूटी करने के बाद वह बेटे रूकमुद्दीन के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे। दोनों अभी सियाली गोसाई गांव के पास पहुंचे थे कि सामने आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में सौकीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सौकीन को गजरौला सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से डाक्टर ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया।