अमरोहा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जेएस हिंदू पीजी कालेज के छात्र-छात्राओं ने गांव बादशाहपुर और रामपुर जुन्नारदार में सौ घंटे का श्रमदान कर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। साथ ही गांव में रैली निकालकर लोगों को साफ-सफाई का महत्व बताया। इस दौरान गांव के प्रधान के घर पर बैठक कर लोगों को खुले में शौच जाने से होने वाली परेशानियां बताकर घरों में शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डा. पीयूष कुमार, अरूण, रविंद्र, अंश, राजवीर, विकास, सुनील, आकाश, मनु, बुसरा खान, निष्ठा, संध्या, मनीषा, निशू, सारिका आदि मौजूद रहीं।