हीमपुर दीपा। रावटी में भारतीय किसान यूनियन भानु की बैठक में किसानों के संपूर्ण गन्ना बकाया भुगतान की मांग की गई। चौधरी छत्रपाल को चांदपुर तहसील का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही किसानों की समस्याओं पर मंथन किया गया। इनमें किसानों का संपूर्ण गन्ना भुगतान कराने, संपूर्ण कर्ज माफ करने और खेतों का अति शीघ्र सर्वे करने की मांग की। इस दौरान परशुराम सिंह, देशराज, शिवकुमार, फुरकान, सत्यवीर, धूम सिंह, मनोज शर्मा, कृष्ण पाल आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता विजय सिंह और संचालन सुदेश सिंह ने किया।