फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी चीनी मिल में शीरा के उफान से खड़ी हुई आफत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। किसान सहकारी चीनी मिल में मंगलवार को शीरा उबल कर बाहर आने लगा। जिससे अफरा तफरी का माहौल बन गया। आनन फानन गन्ने की तौल भी बंद कर दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को चीनी मिल में शीरे के पक्के टैंक भी उफनने लगे। इनसे शीरा बाहर आ रहा है। वहीं कच्चे गड्ढों में भरा हुआ शीरा भी परिसर में फैलने लगा है। शीरा चीनी मिल के लिए आफत बन गया है। शीरा बहकर चीनी मिल के गोदाम तक पहुंच गया है। इससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जेसीबी मंगाकर मिट्टी की ढांग खड़ी की जा रही है। जिससे बहते हुए शीरे को गोदाम और कारखाने से दूर रखा जा सके। गौरतलब है कि गर्मी पड़ने से शीरा खुद ब खुद तापमान बढ़ा लेता है और उफनने लगता है। फिर नियत जगह या टैंक में रखना मुश्किल है। मामले की जानकारी मिलते ही एसडीएम ओमेंद्र कुमार वर्मा ने भी निरीक्षण किया। उधर गन्ने की तौल बंद कर दी गई है। चीनी मिल के केन यार्ड में गन्ने से लदे वाहन खड़े हैं। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक एसके सर्राफ ने बताया कि फिलहाल तौल बंद कर दी गई है। शीरे को रोकने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें