निशानेबाजी के गुण सिखाए
चांदपुर। द हेजलमून स्कूल चांदपुर में दस दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर के दूसरे दिन छात्रों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेते हुए उनकी बारीकियां सीखीं। 10 मीटर शूटिंग रेंज में आकाश कुमार की देखरेख में कक्षा चार से आठ तक के छात्रों ने लक्ष्यभेदन के गुर सीखते हुए नवीन लक्ष्य का निर्माण किया। शूटिंग रेंज में मान्य मित्तल, संयम गोयल, यदिति यादव, कार्तिक कुमार, अभि सहरावत, नैतिक भटनागर, सिद्घार्थ सिंह, नितांश अग्रवाल, प्रथक आदि का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। विद्यालय संस्थापक अरविंद कुमार ने छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि छात्रों के चहुंमुखी विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी आवश्यक है। इस मौके पर शक्ति अनिरुद्घ मित्तल, अनमोल मित्तल, नीरू गुप्ता, अनिरुद्घ मित्तल, सुहानी मित्तल, शिखी मित्तल, प्रधानाचार्य राजकुमार धीमान आदि मौजूद रहे।