अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालकों को निर्देश
बिजनौर। पीसीपीएनडीटी और क्वेक्स के नोडल अफसर एसके निगम ने बताया कि कुछ दवा सप्लायर उनके नाम से चिकित्सकों के पास दवाइयां रख रहे हैं। उन्होंने चिकित्सकों को सलाह दी है कि वे ऐसे किसी भी दवा सप्लायर के झांसे में न आएं और इस तरह के मामले में तुरंत ही उन्हें सूचना दें। साथ ही डॉ. निगम ने जिले के सभी अल्ट्रासाउंड संचालकों को अपने सेंटरों के द्वार पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए हैं। ऐसा नहीं करने वाले संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।