नजीबाबाद । शैक्षिक संगोष्ठी में मार्गदर्शन के माध्यम से युवाओं को कैरियर बनाने के प्रति जागरूकता पर जोर दिया गया।
यूके एसोसिएट्स प्रतिष्ठान पर प्रबंधक वसीम अख्तर के निर्देशन में शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी से पूर्व युवाओं को शैक्षिक मार्गदर्शन देने के लिए कैरियर एंड स्टडी सेंटर की स्थापना की गई। कफील अहमद की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में वसीम अख्तर ने कहा कि उच्च शिक्षा और रोजगारपरख शिक्षा और प्रशिक्षणों की जानकारी नहीं होने से अनेक प्रतिभाएं अपने कैरियर निखारने से वंचित रह जाती हैं। उन्होंने कहा कि कक्षा छह और नौ की अलीगढ़, दिल्ली के अच्छे विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा के लिए केंद्र की ओर से विद्यार्थियों को कैरियर निखारने की जानकारी दी जाएगी।
संगोष्ठी में साकिब अंसारी, नफीस खान, इश्त्याक अहमद, नासिर हुसैन, मो. आरिफ, आदिल मतलूब, मुसब वसीम, सिराज अहमद, रिहान खान, अनवर, इमरान ने भाग लिया।