फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएम पब्लिक स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
दौड़ में रितिक, साक्षी और मिस्बाहउलहक रहे प्रथम
विज्ञापन

बिजनौर । एचएम पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम वित्त और राजस्व सुरेंद्र राम व विशिष्ट अतिथि डॉ. कल्पना चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। एडीएम ने बताया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बालकों की 400 मीटर दौड में टैगोर हाउस का रितिक मलिक, भगत हाउस का अवनीश, गांधी हाउस का अंकुल, 800 मीटर दौड़ में पटेल हाउस का मिस्बाहउलहक, गांधी हाउस का अंकुल कुमार व सौरभ कुमार, बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में टैैगोर हाउस की साक्षी प्रथम, टैगोर हाउस की प्रीति द्वितीय और भगत हाउस की आयुषी तृतीय रहीं। स्कूल प्रबंधक कुसुम चौधरी, चेयरमैन अशोक चौधरी, प्रधानाचार्य अनुज सक्सेना ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें