नजीबाबाद। तेज बुखार आने से एक और युवती की मृत्यु हो गई। नगर क्षेत्र में एक माह के भीतर तीन युवतियों सहित कई लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है।
कल्लूगंज स्थित मैथोडिस्ट चर्च निवासी महिला माया प्रसाद की पुत्री मोनिका उर्फ गोल्डी को दो-तीन दिन पहले बुखार-खांसी की शिकायत हुई थी। अचानक बुखार तेज होने से युवती की हालत बिगड़ गई। उपचार के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। युवती का परिजनों ने नम आंखों के साथ बुंदकी मार्ग स्थित ईसाई समुदाय के कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार किया गया। इससे पूर्व मोहल्ला सेवाराम क्षेत्र में एक माह के भीतर दो युवतियों की बुखार से मौत हो चुकी है।