फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट वाहन और बाइक के बीच टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर हादसे में महिला की मौत
विज्ञापन

मंडावली। क्षेत्र के गांव शाहबपुरा उमराव निवासी जगदीश की पत्नी पुष्पा अपने पुत्र टिंकू के साथ सोमवार शाम बाइक से नजीबाबाद से गांव वापस लौट रही थी। नेशनल हाईवे पर मंझाड़ी भट्टे के निकट गांव की ओर बाइक मोड़ते समय पीछे से आए प्राइवेट वाहन (टाटा मैजिक) की बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में पुष्पा गंभीर रूप से घायल हो गई। पुष्पा को उपचार के लिए नजीबाबाद में प्राइवेट चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने पुष्पा (52) को मृत घोषित कर दिया। पुष्पा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें