नजीबाबाद (बिजनौर)। नगर के युवा शायर फरहत जमा खान सागर को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में साहित्य संस्था आगमन ने सम्मानित किया। दिल्ली में काव्य संग्रह संदल सुगंध के विमोचन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लक्ष्मी शंकर वाजपेयी और हरीश नवल ने नजीबाबाद के युवा शायर फरहत जमा को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर आगमन गौरव सम्मान 2017 से सम्मानित किया।