धामपुर(बिजनौर)। नगीना के अरुण कुमार, सविता रानी , शकुंतला देवी, मनोज कुमार आदि का आरोप है कि नगीना में अधिकांश व्यापारी सामान खरीदने के बदले रुपयों के स्थान पर सिक्के नहीं ले रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि एक , दो , पांच और रुपये के सिक्कों को लेकर लोग दर दर भटक रहे हैं। शिकायत करने पर भी अधिकारी संज्ञान नहीं ले रहे। नागरिकों ने डीएम से हस्तक्षेप कर सिक्कों का प्रचलन पहले की तरह से बनाए रखने और विरोध करने वाले व्यापारियों पर कार्रवाई की मांग की है। उधर, एसडीएम का कहना है कि वह मामले की जांच कराकर ऐसे व्यापारियों पर कार्रवाई करेंगे।