फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव सेना की कार्यकर्ता गोष्ठी आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद । भाजपा दोगली राजनीति करने वाली और हिंदुओं को छलने वाली पार्टी है। हिंदुत्व की रक्षा केवल शिव सेना ही कर सकती है।
विज्ञापन

युवा शिव सेना के जिलाध्यक्ष आरके आर्य ने यह बात कही। वे हरिद्वार मार्ग पर एक होटल में आयोजित कार्यकर्ता गोष्ठी में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि युवा शिव सेना अपना हिंदुत्व का मुद्दा लेकर गांव और शहर की ओर चल चुकी है । नगर अध्यक्ष किरनपाल सिंह की अध्यक्षता और कुलदीप सिंह के संचालन में आयोजित गोष्ठी में कुलदीप कश्यप नगर उपाध्यक्ष, विशाल चौहान नगर महासचिव, अमित चौधरी, गौरव यादव सचिव, अतुल यादव सहसचिव, दिव्यांशु कुमार कोषाध्यक्ष, ललित कश्यप ग्राम प्रमुख मनोनीत किए गए। जिला महासचिव प्रदीप चौहान, धामपुर तहसील अध्यक्ष राहुल अग्रवाल सहित शिव सेना के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें