फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से मिलने गई महिला सिपाही की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट। पति से मिलने गई एक महिला सिपाही की हत्या कर दी गई। क्षत-विक्षत अवस्था में महिला सिपाही का शव एक बोरे में बंद मिला।
विज्ञापन

शेरकोट के मोहल्ला नोधना निवासी रमेश सिंह कि पुत्री निशि (33) उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबिल थी। वर्तमान में संभल में तैनात थी। करीब दो वर्ष पूर्व उस ने ग्राम डीलारी निवासी अनिल से लव मैरिज की थी। अनिल आर्मी में तैनात बताया जाता है । करीब 20 दिन पूर्व निशी अपने पति के पास हल्द्वानी गई थी। बताया जाता है कि अनिल अपनी पत्नी से पुलिस कि नौकरी छुड़वाना चाहता था और निशी इसके लिए तैयार नहीं थी। एक अगस्त को आर्मी कैंट से सूचना आई कि निशी बाजार सब्जी लेने गई थी वापस नहीं लौटी। परिजन हल्द्वानी को दौड़ पड़े। शनिवार कि शाम पुलिस को निशी का शव जंगल में एक बोरे में मिला। पुलिस ने मिले शव की पहचान निशी के रूप में की। परिजन मृतका का शव देर शाम सात बजे लेकर अपने घर पहुंचे। रात को ही उस का अंतिम संस्कार कर दिया है। मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें