फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्रबल हत्याकांड में 13 अन्य बनाए जा सकते हैं आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। प्रबंल हत्याकांड में सात दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। इस केस में 13 अन्य लोगों को आरोपी बनाया जा सकता है। हाईकोर्ट में इससे संबंधित याचिका दाखिल की गई थी। अब इस मामले में चार अगस्त को सुनवाई होनी है। अधिवक्ता अहमद जकावत ने बताया प्राथमिक में पांच लोगों पर आरोप लगाया गया था। इसके बाद प्रार्थना पत्र के जरिए अन्य लोगों के नाम भी पुलिस को बताए गए। पुलिस ने अपनी विवेचना में उक्त नाम को शामिल भी किया लेकिन उन्हें निकाल भी दिया। पुलिस की ओर से सात आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था। इस पूरे घटनाक्रम में सचिन अग्रवाल, रविंद्र अग्रवाल, दिपांशु उर्फ दीपू, संजीव सिंघल, अर्पित, अरविंद अग्रवाल, अजय अग्रवाल उर्फ राजू, रजनीश अग्रवाल, मोनू, घनश्यामदास गुप्ता, संजू, राजू, अक्षत अग्रवाल का नाम शामिल कर बाद में निकाल दिए थे। इसके बाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। उक्त याचिका पर अगली सुनवाई चार अगस्त को होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें