फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कालागढ़-कार्बेट पार्क में 129 मगरमच्छ, 102 घड़ियाल व 183 उदबिलाव

Wed, 23 Aug 2023 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

 कालागढ़ बांध व टाइगर रिजर्व की नदी में जलीय जीवों की गणना के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। ये परिणाम जलीय जीव प्रेमियों के लिए खुश कर देने वाले हैं।
विज्ञापन
नदी के किनारे आराम करता मगरमच्छ। स्रोत— वन विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर कालागढ़ के रामगंगा बांध, सैडिल बांध व टाइगर रिजर्व की नदियों में जलीय जीवों की गणना के परिणाम कार्बेट प्रशासन ने घोषित किए। कार्बेट टाइगर रिजर्व/नेशनल पार्क में जीवों की गणना के अनुसार जलीय जीवों के कुनबे बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन


कार्बेट टाइगर रिजर्व/नेशनल पार्क में 15 से 17 मार्च के बीच कालागढ़ बांध व टाइगर रिजर्व की नदियों में जलीय जीवों की गणना की गई थी। जिसके परिणाम मंगलवार को पार्क प्रशासन ने जारी किए हैं।

पार्क के निदेशक डाॅ. धीरज पांडेय के अनुसार कालागढ़ बांध व पार्क की नदियों में 129 मगरमच्छ, 102 घड़ियाल व 183 उदबिलाव देखे गए। यह कार्बेट टाइगर रिजर्व के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। वन्यजीवों के सरंक्षण के साथ साथ जलीय जीवों के संरक्षण में पार्क के अधिकारियों व कर्मियों की भूमिका का उत्साहजनक नतीजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें