फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। एएन इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने इंटरनेशनल कॉमर्स ओलंपियाड-2018 में शानदार प्रदर्शन कर मेडल प्राप्त किए। प्रधानाचार्य सरजीत सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। बताया कि कॉमर्स टीचर्स फाउंडेशन दिल्ली द्वारा इंटरनेशनल कॉमर्स ओलंपियाड शुरू किया गया था। शिक्षक कुशाग्र शर्मा व शिवानी मित्तल के निर्देशन में स्कूल के 50 विद्यार्थियों ने इसमें हिस्सा लिया था। ओलंपियाड में इशा, प्रतीक्षा, नेहा, आस्था, श्रुति, सार्थक, तरुण, इसरा व मनीष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उच्च रैंक प्राप्त की। फाउंडेशन द्वारा इन विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान स्पोर्ट्स कोआर्डिनेटर राहुल डबास, बाली, अर्जुन, नीरज, मेराज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें