फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में निकलेगा होली रंग जुलूस, पालिका चौकस

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में निकलेगा रंग जुलूस
विज्ञापन

धामपुर। अधिशासी अधिकारी/ अतिरिक्त मजिस्ट्रेट धीरेंद्र सिंह ने पालिका कर्मचारियों की बैठक में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होली रंग जुलूस निकालने के निर्देश दिए। उन्होंने होली पर्व से पहले होली रंग जुलूस मार्ग पर पड़ने वाले सभी मस्जिदों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने को कर्मचारियों को निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि होली रंग जुलूस निकलने वाले मार्ग अतिक्रमण मुक्त होने चाहिए। कहीं यदि अतिक्रमण हो रहा है तो उसे समय से पहले ध्वस्त कर दिया जाए। जुलूस मार्ग पर पड़ने वाले बिजली केबिल निगम को सूचना देकर ऊपर कराए जाए। किसी भी मार्ग पर ईट, पत्थर व रेता बजरी नहीं पड़ी होनी चाहिए। रेता बजरी बेचने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी कर आदेश का अनुपाल सुनिश्चित कराया जाए। जो भी अतिक्रमण हटाने में आनाकानी करे उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। होलिका दहन स्थल पर रहने वाले दो गणमान्य व्यक्तियों के मोबाइल नंबर दो दिन के भीतर उनके समक्ष प्रस्तुत किए जाए। आदेशों का उल्लंघन करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मछली बाजार में 21 मार्च से पहले बॉस व बल्ली की बेरीकेडिंग की जाए। ताकि जुलूस में शामिल लोग उत्पात न मचा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें