हाईवे से हटाए होर्डिंग और बैनर
जलालाबाद/नजीबाबाद। प्रशासन द्वारा हाइवे पर लगे होर्डिंग अभियान चलाया। एसडीएम उमेश कुमार मिश्र, सीओ महेश कुमार, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा और थाना प्रभारी संजय पांचाल के नेतृत्व में चुनाव की घोषणा के साथ आचार संहिता लागू होते ही राजनीतिक दलों के होर्डिंग और पोस्टर हटाने का अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। एसडीएम के नेतृत्व में रविवार की देर रात तक रेलवे स्टेशन से कोतवाली रोड तक प्रचार सामग्री हटाने का अभियान चलाया। एसडीएम के निर्देश पर नगर पंचायत जलालाबाद के ईओ हरिनारायण के नेतृत्व में अतीक अहमद, नईम अहमद, अली के नेतृत्व में टीम ने आजाद चौक से लेकर जलालाबाद क्षेत्र में लगे राजनीतिक बैनर और पोस्टर हटाए। उधर, साहनपुर की ईओ सीमा वर्मा के नेतृत्व में भी होर्डिंग और बैनर हटाने का अभियान चलाया। एसडीएम उमेश कुमार मिश्र और सीओ महेश कुमार ने तहसील के नजीबाबाद और किरतपुर क्षेत्र के समस्त राजनीतिक दलों से प्रचार सामग्री हटवाने, दीवारों पर लिखे राजनीतिक प्रचार को मिटवाने के निर्देश दिए।