फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकार्पण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात। विकासखंड कोतवाली में लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का नगीना व मुरादाबाद के सांसद ने संयुक्त रूप से लोकार्पण किया। विकासखंड कोतवाली क्षेत्र के कई गांवों में दो वर्षों से क्षेत्र पंचायत निधि से कोई विकास कार्य नहीं हुआ था। अब दो करोड़ एक लाख 85 हजार रुपये की लागत से क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सीसी रोड, पुलिया व बाउंड्री आदि का निर्माण कार्य समेत क्षेत्र पंचायत निधि से 37 कार्य कराने के लिए टेंडर किए गए है। इनका नगीना सांसद यशवंत सिंह व मुरादाबाद पश्चिम लोकसभा क्षेत्र के सांसद कुंवर सर्वेश कुमार ने ब्लॉक प्रांगण में संयुक्त रूप से लोकार्पण किया। दोनों सांसदों ने कहा कि वर्तमान सरकार ने देश में जितने विकास कार्य किए हैं, अब तक की पूर्व सरकार ने नहीं कराया है। कार्यवाहक ब्लाक प्रमुख राखी अग्रवाल की अध्यक्षता व अरविंद गहलोत के संचालन में आयोजित बैठक को भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव सिसौदिया, जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल, भाजपा नेता पंकज अग्रवाल, शिवपाल सिंह, भूरे सिंह, बीडीओ रोहिताश सिंह आदि वक्ताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें