फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक कर पुण्य लाभ कमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धा के साथ मनाई महाशिवरात्रि
विज्ञापन

नूरपुर। महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भगवान शिव का जलाभिषेक कर पुण्य लाभ कमाया। सोमवार को महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। नगर के शिव मंदिर एवं प्राचीन शिव मंदिर के अलावा सभी मंदिरों को सजाया गया। प्राचीन शिव मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसके अलावा गांव अब्दुल्लापुर दहाना, कासमपुर बिल्लौंच आदि गांवों में मेले का आयोजन किया गया। उधर, राजा का ताजपुर में प्राचीन बड़ा शिव मंदिर, सैनी धर्मशाला स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रहीं। शिवरात्रि के लिए मंदिरों को सुंदर ढंग से सजाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें