फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजीबाबाद-हरिद्वार हाईवे पर बाइक और कार की टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में मां और बेटा घायल
विज्ञापन

मंडावली। सिकरौडा निवासी नवनीत अपनी मां आशा के साथ बाइक से नजीबाबाद आया था। घर लौटते समय नजीबाबाद-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर गांव मुस्सेपुर के निकट उसकी बाइक की टक्कर सामने से आ रही कार से हो गई। कार और बाइक टक्कर में बाइक सवार मां और बेटा घायल हो गए। कार भी अनियंत्रित होकर सड़क की एक साइड गहरे गड्ढे में गिर गई। कार चालक राहतपुर निवासी फैसल ने बताया कि वह कार में पैट्रोल डलवाकर घर लौट रहा था। हाईवे के गहरे गड्ढों और बाइक को बचाने के प्रयास में उसकी कार बाइक से हल्की सी टकराकर अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी है। कार चालक और राहगीरों ने मामूली रूप से घायल मां बेटे को नजदीक के प्राईवेट अस्पताल में उपचार दिलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें