फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने न्यायिक प्रक्रिया की ली जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने न्यायिक प्रक्रिया की ली जानकारी
विज्ञापन

बिजनौर। कृष्णा कॉलेज ऑफ लॉ के विद्यार्थियों ने जिला न्यायालय का शैक्षिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने न्याय प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल की। विद्यार्थियों ने लघुवाद न्यायालय, परिवार न्यायालय, फास्ट ट्रैक कोर्ट आदि की कार्रवाई को देखा। विद्यार्थियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग का भी अवलोकन किया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ओमप्रकाश वर्मा ने विद्यार्थियों को पोक्सो एक्ट के बारे में बताया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव पांडेय ने विद्यार्थियों को पीसीएसजे की तैयारी के टिप्स दिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जज राकेश सिंह ने मिडिएशन सेंटर की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। वरिष्ठ अधिवक्ता कुलदीप सिंह ने न्यायालय के सोपान तंत्र व कई न्यायालयों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दीं। विभागाध्यक्ष प्रदीप राठौर के निर्देशन में आयोजित शिविर में अलनिशा, अंजलि, प्राची, दीपाली, अभिषेक, फैजान, हैदर आदि मौजूद रहे। महाविद्यालय प्रबंधक मनोज कुमार, प्रबंध निदेशक पवन कुमार, प्राचार्य डॉ. परवेज अहमद खां ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान प्राध्यापक मोहम्मद अजहर खान, डॉ. शालिनी भारद्वाज, पूजा ठाकुर, रुपाली, विशाल विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें