एससीएसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज
अफजलगढ़। ग्राम कादराबाद निवासी विरेंद्र सिंह पुत्र जयपाल सिंह ने गांव के छह लोगों को नामजद व छह अज्ञात लोगों पर पुत्र के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट कायम कराई। नामजद आरोपियों में गांव के राजन, अंकित, अंशुल, अश्वनी, अर्पित और रवि शामिल है। रिपोर्ट घटना का कारण अकारण बताया। एसओ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में आरोप सही पाने पर कार्रवाई होगी। घटना से पीड़ित पक्ष के लोगों ने जान को खतरा बताया है। उधर, रिपोर्ट में शामिल आरोपियों ने लगे आरोपों को गलत बताया है।