फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव अकबरपुर चौगांवा के ग्रामीणों में रोष, नहीं मिली बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। विद्युत निगम द्वारा कनेक्शन जारी कर मीटर लगाने के बाद भी घरों में बिजली न पहुंचने से ग्रामीणों में रोष है। ग्राम पंचायत मौजज्जमपुर तुलसी के समीप नई बस्ती अकबरपुर चौगांवा है। मोहम्मद इरफान, इस्लामुद्दीन, नूर मोहम्मद, अनीस, आसिफ, शरीफ, इनाम अली, मनव्वर शाकिर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीओ विकास कुमार को एक ज्ञापन सौंपा। बताया कि विद्युत निगम ने कई माह पहले प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के अंतर्गत उन्हें निशुल्क कनेक्शन देकर उनके घरों पर विद्युत मीटर तो लगा दिए। मगर, गांव में बिजली पहुंचाने के लिए विद्युत पोल अभी नहीं लगाए गए हैं। योजना से लगाए विद्युत मीटर शोपीस बनकर रह गए हैं। ग्रामीणों ने विद्युत व्यवस्था बहाल करने की मांग की। उधर, एसडीओ विकास कुमार ने कहा कि अकबरपुर चौगांवा का मामला गंभीर है, वे जल्द समस्या का निदान करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें