फरवरी का राशन नहीं उठाने का एलान
नहटौर। राशन डीलरों ने विभिन्न मांगें पूरी नहीं होने पर फरवरी का राशन नहीं उठाने का एलान किया है। मोहल्ला जोशियान में मोहमद शारिक के गोदाम पर नगर के राशन डीलरों की बैठक हुई। जिसमें महासचिव आसिफ मालिक ने कहा कि जब तक हमारी मागें पूरी नहीं होंगी, तब तक फरवरी माह के खाद्यान का उठान नहीं करेंगे। सभी डीलरों ने फरवरी के खाद्यान्न का चालान पैसा जमा कर दिया है, मगर उठान नहीं होगा। इस अवसर पर राशन डीलर अध्यक्ष विशाल शर्मा, ब्रजमोहन शर्मा, नरेंद्र गुप्ता, अमित गुप्ता, जाहिद हुसैन, मोहमद आसिफ, हरपाल सिंह, पुष्पेंद्र जैन, राजेश जैन, अर्पित जैन, मोहम्मद यूसुफ, परवीन सिंह, अशोक कुमार, रईस अहमद आदि मौजूद रहे।