फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय कार्यक्रम की तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिवसीय कार्यक्रम की तैयारी पूर्ण
विज्ञापन

धामपुर। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह के 352 वें प्रकाशोत्सव पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। 12 जनवरी को नगर में विशाल नगर कीर्तन निकाला जाएगा। 11 व 13 जनवरी को गुरुद्वारे में भव्य दीवान सजाया जाएगा। गुरुद्वारा की प्रबंध समिति के अध्यक्ष सरदार सतवंत सिंह सलूजा ने बताया कि 11 व 13 जनवरी को दीवानों में दरबार साहिब अमृतसर के हुजूरी रागी जत्थे भाई श्रीपाल सिंह, प्रचारक भाई अवतार सिंह की ओर से गुरुवाणी विचारों एवं कीर्तन से संगत को निहाल किया जाएगा। मक्खनबिंडी अमृतसर से भाई सुखदेव सिंह का कविसरी जत्था भी पहुंचेगा। 11 जनवरी को प्रात: 7 बजे से 11 बजे तक और रात्रि 7 बजे से 10 बजे तक, 13 जनवरी को प्रात: 6:30 बजे से दोपहर एक बजे, रात में 7 से 11 बजे तक कीर्तन दरबार सजेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें