बिजनौर। सुप्रभा ट्रस्ट की ओर से महात्मा गांधी कुष्ठ आश्रम में कुष्ठ रोगियों को कंबल वितरण कर उन्हें भोजन कराया गया। इस अवसर पर सभी लोगों से जरूरतमंदों की सहायता करने की अपील की गई। सुप्रभा ट्रस्ट की प्रबंधक नीलाक्षी उर्फ हीना सिंह और महिला थानाध्यक्ष प्रभा सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ा दान है। ऐसा करने से मन को शांति मिलती है और आत्मबल बढ़ता है। दान करने की कोई सीमा नहीं होती। व्यक्ति अपनी श्रद्धा के अनुसार असहाय लोगों की मदद करें। इससे ईश्वर का आशीर्वाद मिलता है। इसलिए सभी लोगों को जरूरतमंदों की मदद अवश्य करनी चाहिए। इस अवसर पर मोनिका तोमर, आशा शर्मा, दुर्गेश आदि मौजूद रहे।