फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ता सम्मलेन होगा एतिहासिक-स्वामी ओमवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
‘ऐतिहासिक होगा कार्यकर्ता सम्मेलन’
विज्ञापन

चांदपुर। पूर्व राज्यमंत्री और सपा नेता स्वामी ओमवेश ने कहा कि छह अक्टूबर को चांदपुर में होने वाला विधानसभा क्षेत्र कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। डाकबंगले पर कार्यकर्ताओं को बैठक के बाद स्वामी ओमवेश ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष यादव ने पूरे प्रदेश में सपा के लोगों को तीन से नौ अक्टूबर तक विधानसभा क्षेत्र स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन करने का निर्देश दिया है। इसमें चांदपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए छह अक्टूबर तय की गई है। छह अक्टूबर को शाम चार बजे चांदपुर में बिजनौर बाईपास रोड पर देवी मंदिर के सामने मंडप में सपा कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। बैठक में गांव के नेताओं को बुलाया गया है। इस बीच 2019 के चुनाव में बिजनौर जिले की सभी लोकसभा सीटों पर सपा की जीत का संकल्प लिया। उधर, गांव गांव की बूथ कमेटियों को मजबूत करने का उद्देश्य बताया गया। ऐसे में हर बूथ पर बीस नौजवान बनाए जाएंगे। संजय यादव की अध्यक्षता और नाजिम खान के संचालन में चली बैठक में अनिल शर्मा, आदित्य वीर सिंह, धर्मेंद्र तोमर, संसार सिंह, राजकुमार यादव, तनवीर अहमद, समरपाल सिंह, जुबैर अहमद, ओमकार सिंह, डॉ. लाखन सिंह पाल, भूरे सिंह, खुर्शीद अंसारी, मोमिन खान, ओमकार सिंह, महेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें