संदिग्ध हालातों में ग्रामीण की मौत
बुढ़ाना। गांव अलीपुर अटेरना में भीम उर्फ पंकज पुत्र रामपाल गांव के ही रामवीर के यहां चार वर्षों से नौकरी कर रहा था। मंगलवार को खेत से चारा लाने केे बाद घेर में पहुंचा पंकज अचेत होकर गिर पड़ा और उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। आर्थिक सहायता की मांग को लेकर मृतक के परिजनों ने पुलिस के सामने हंगामा किया। रामवीर के साथ वार्ता के बाद मृतक के परिजनों ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने से इंकार किया। इंस्पेक्टर प्रभाकर ने बताया कि दोनों पक्षों में वार्ता के बाद रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। रात में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।