अमरोहा। मोहर्रम और गणेश चतुर्थी त्योहार को लेकर जनपद पुलिस सतर्क हो गई है। मोहर्रम और गणेेेश चतुर्थी पर जिले के साढ़े चार सौ लोगों से पुलिस को शांति व्यवस्था में खतरा है। पुलिस ने इन असमाजिक तत्वों पर कार्रवाई करते हुए 450 लोगों को मुचलका पाबंद किया है। सभी को रेड कार्ड बांटकर कार्रवाई की हिदायत दी है। जिले में मोहर्रम और गणेश चतुर्थी शुरू हो गए है। शहर से लेकर गांव तक में जुलूस निकाले जा रहे हैं। इन जुलूसों में पुलिस की नजर है। एसपी डा. विपिन ताडा के निर्देश पर मोहर्रम और गणेश चतुर्थी के पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ठंग से संपन्न कराने के लिए डिडौली कोतवाली, अमरोहा देहात थाना और शहर कोतवाली सहित कई थाना क्षेत्र के साढ़े चार सौ लोगों को कार्रवाई करते हुए मुचलकों पर पाबंद किया है। पुलिस ने सभी को रेड कार्ड थमाकर भविष्य में किसी भी प्रकार से नगर, गांव गली और मोहल्ले में किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।