अमरोहा। गन्ना भुगतान और डीजल व पेट्रोल के बढ़ते दामों सहित कई मुद्दों को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली के नेतृत्व में किसान शनिवार को सांसद कंवर सिंह तंवर के झनकपुरी स्थति कैंप कार्यालय का घेराव करेंगे। जिलाध्यक्ष चौधरी महावीर सिंह ने कहा कि आर्थिक संकट से जूझ रहे किसानों की सरकार को परवाह नहीं है। किसानों की समस्याओं को लेकर सांसद का घेराव किया जाएगा।