फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं को बचाने के लिए गंगा में कूदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुरावली। गंगा में बहते पशुओं को बचाने के लिए ग्रामीण ने छलांग लगा दी। जिससे ग्रामीण की गंगा में डूबकर मौत हो गई। छह घंटे बाद ग्रामीण का शव मिला सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को ब्लाक गंगेश्वरी क्षेत्र के गांव खाजेपुर निवासी गिरधारी (60) पुत्र भूप सिंह पशुओं को चराने के लिए गंगा किनारे गया था। पशु चरते हुए गंगा में पानी पीने के लिए चले गए। पानी का तेज बहाव होने के कारण पशु गंगा में बह गए। पशुओं को बहता देख वृद्ध किसान गिरधारी ने भी छलांग लगा दी। भारी उफान के कारण वृद्ध गंगा में डूब गया। काफी मशक्कत के छह घंटे बाद गिरधारी का शव मिला। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें