फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर बिजली ने शहरवायियों को रूलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ईद-उल-जुहा पर बिजली की अघोषित कटौती ने शहर वासियों को जमकर रूलाया। बिजली न होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिसके चलते लोगों को पानी से लिए भी तरसना पड़ा। शेड्यूल को ताख पर रखकर बिजली कटौती की जाती रही। जिसके चलते कई मोहल्लों में न तो दिन में बिजली मिल रही है ना ही रात में। शासन के अनुरूप शहर के शेड्यूल के मुताबिक 24 घंटे बिजली मिलनी चाहिए। लेकिन बमुश्किल पांच से छह घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है। यह आपूर्ति भी नियमित नहीं हो रही। बुधवार को गुरुवार की दोपहर बाद तीन से चार बजे के बीच पांच बार बिजली गई। जिसके चलते मोहल्ला लकड़ा, इस्लाम नगर सहित कई मोहल्लों के लोगों को बिजली की किल्लत ने बेहाल कर रखा है। बिजली न मिलने के कारण इन्वर्टर भी ठप हो गए। उमस भरी गर्मी के कारण लोगों की हालत खराब हो गई। देर शाम सात बजे बिजली आई जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें