फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली मरने से बीमारी फैलने का खतरा, एसडीएम को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
तालाब में मछली मरने से बीमारी फैलने का खतरा
विज्ञापन

चांदपुर। गांव पैजनियां में मेन चौराहे पर गांव समाज का तालाब है। तालाब के तीन ओर बस्ती है। सरकार द्वारा तालाब का पट्टा मछली पालन के लिए किया जाता है। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम को एक ज्ञापन दिया, जिसमें बताया कि तालाब में आए दिन मछली मरती रहती हैं। मछली मरने के बाद गांव में बीमारी फैलने का खतरा है। इसकी सूचना पट्टाधारक को देने के पश्चात भी वह तालाब की सफाई नहीं कराता। सावन कांवड़ मेला शुरू हो चुका है। तालाब के किनारे पर कांवड़ भंडारा लगता है। कांवड़ यात्रियों व कांवड़ लेने वालों को मछली मरने के कारण भारी दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान गांव प्रधान ममता त्यागी, शिवम त्यागी, सतीश त्यागी, राकेश त्यागी, प्रतीक विश्वकर्मा, मुनिदेव शर्मा, धीरज कुमार, अभिषेक त्यागी, विपिन भारद्वाज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें