ग्राम पंचायत की खुली बैठक में कई प्रस्ताव पारित
अफजलगढ़/रेहड़। ग्राम पंचायत मीरापुर मोदीवाला के प्राइमरी स्कूल में पंचायत की खुली बैठक का आयोजन किया । बैठक में दिव्यांग, विधवा,वृद्धा पेंशन के बारे में जानकारी देते हुए पात्रों की पेंशन बनवाने पर जोर दिया गया। खाद्य सुरक्षा योजना में पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाने पर चर्चा हुई। इस अवसर पर पंचायत में होने वाले विकास कार्यों पर भी योजना बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान अय्यूब अंसारी व संचालन सचिव विकास कुमार ने किया। बैठक में हामिद, जाकिर, फईम,रिजवान, जसवंत,गजराम, गनपत सिंह, रामकिशोर, करतार सिंह, अमर सिंह, मदन रहे। वहीं, रेहड़ में गांव पुख्खेवाला में पंचायत की खुली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विकास कार्यों, वृद्धा, विधवा, विकलांग, खाद्य सुरक्षा योजना में पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर चर्चा हुई। इस अवसर पर पांच लाख तक के मुफ्त इलाज के लिए चलाई जा रही आयुष्मान योजना के लिए भी 11 आवेदन किए गए। इस अवसर पर प्रधान इस्लामुद्दीन अंसारी, सचिव कृपाल सिंह, एएनएम अमृता, आशा बबीता, छत्रपाल, शाहिद, शहजाद आदि उपस्थित रहे।