अमरोहा। मोहल्ला वासुदेव में डॉ. राजवीर सिंह के आवास पर हुई प्रजापति समाज अमरोहा की बैठक में 27 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भगवान दक्ष प्रजापति जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। संस्थापक चैनसिंह गोला ने कहा कि भगवान दक्ष प्रजापति के जन्मोत्सव पर रियासत वाले मंदिर पर सुबह पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो कि मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख रास्तों से होती हुए वासुदेव तीर्थ स्थित भगवान दक्ष के मंदिर पर संपन्न होगी। इसमें बैंड बाजे के साथ झांकियां निकाली जाएंगी और 101 महिलाएं कलश यात्रा निकालेंगी। बैठक में कैलाशचंद्र, धीरे सिंह, नंदराम, राजू, किशनलाल, अतर सिंह, श्यामलाल, दलीप सिंह, शंकरलाल, बृजपाल, जसवंत सिंह, प्रसादीलाल आदि मौजूद रहे।