फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागूवाला में हुआ वॉलीबॉल टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
झबीरन क्लब ने जीता वॉलीबाल खिताब
विज्ञापन

भागूवाला/नजीबाबाद । झबीरन क्लब ने नहटौर क्लब को पराजित कर भागूवाला में आयोजित वॉलीबाल खिताब जीता।
आजाद क्लब भागूवाला में आयोजित एक दिवसीय रात्रिकालीन वॉलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया । तड़के तक चले टूर्नामेंट का फाइनल झबीरन क्लब और नहटौर क्लब की टीम के बीच हुआ। संघर्ष पूर्ण मुकाबले में झबीरन क्लब ने नहटौर क्लब को 25-17, 25-16 से पराजित कर वॉलीबाल खिताब जीता। इससे पूर्व सेमीफाइनल में झबीरन क्लब ने लालवाला क्लब को और नहटौर क्लब ने आजाद क्लब भागूवाला को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि आसिफ अंसारी ने विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। रैफरी मो.फुरकान और हाफिज इस्लामुद्दीन की देखरेख में आयोजित एक दिवसीय वॉलीबाल टूर्नामेंट में सात टीमों ने भाग लिया। आजाद क्लब की ओर से मो.फैसल, फखरूद्दीन, मो.उस्मान, कैलाश, अबरार, अनवर ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें