आईआईटी में एवीआई के 18 छात्रों का चयन
बिजनौर। एवीआई क्लासेज के डायरेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि उनके संस्थान से 18 छात्र-छात्राओं का आईआईटी में चयन हुआ है। चयनित सभी छात्र-छात्राएं 12 वीं उत्तीर्ण हैं। इनमें समर्थ गौड़ ने ऑल इंडिया लेवल पर 148 अंक, श्वेता सिंह ने 143, राजन प्रताप ने 128, हर्ष कुमार ने 98, सारांश भारद्वाज ने 90, रितिक कुमार ने 87, दिव्यांश कुमार ने 60 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। इसके अलावा जीवंत कुमार, गौरव कुमार, अमित कुमार, आशुतोष विश्नोई आदि भी चयनित हुए हैं।