बिजनौर (ब्यूरो) । एडीजे राजीव शर्मा ने नशीले डोडो के साथ पकड़े गए असलम को दो वर्ष के कारावास और दस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। थाना किरतपुर में तैनात दरोगा सर्वचंद जब सात जनवरी 2013 की सुबह चार बजे एक वारंटी के घर दबिश देकर वापस आ रहे थे तो मंडावर रोड पर बस अड्डे के पास उन्होंने संदिग्ध हालत में एक कट्टा लिए हुए मोहल्ला अहमद खेल किरतपुर निवासी असलम को पकड़ा था। तलाशी लेने पर असलम के कट्टे में तीन किलो 100 ग्राम डोडा पोस्त चूर्ण बरामद हुआ था। शासकीय अधिवक्ता इसरार अली के अनुसार जांच के दौरान बरामद बाल के नशीले डोडा पोस्त चूर्ण होने की पुष्टि हुई थी। डोडा पोस्त चूर्ण प्रतिबंधित नारकोटिक्स की श्रेणी में आता है। कोर्ट ने इस मामले में असलम को नशीला डोडा पोस्त रखने का दोषी मानते हुए सजा सुनाई है।