सड़क हादसे में चार घायल
नूरपुर।
मंगलवार की रात हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक कांवड़िये समेत चार युवक घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद तीन को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
स्योहारा क्षेत्र के गांव किवाड़ निवासी आकाश त्यागी, गांव पैजनिया निवासी विशाल एवं जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना निवासी जतिन कुमार देर रात करीब नौ बजे एक बाइक पर सवार होकर स्योहारा जा रहे थे। गांव मिर्जापुर के पास उनकी बाइक एक ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें पीएचसी पहुंचाया । यहां से तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उधर मुरादाबाद मार्ग पर एक नर्सिंगहोम के पास तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर कांवड़ लेकर आ रहा अमरोहा जनपद के गांव जमना खास निवासी मलखान सिंह घायल हो गया। उसकी कांवड़ खंडित होने से बाल-बाल बच गई। पुलिस ने उसे पीएचसी पहुंचाया जहां से उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।