फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक छात्रा का परीक्षा कराने में व्यवस्थापक सहित 11 कर्मचारी लगे

विज्ञापन
विज्ञापन
एक छात्रा की परीक्षा कराने में 11 कर्मचारी लगे
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। आरएसएम इंटर धामपुर में इंटर की एक परीक्षार्थी को परीक्षा दिलाने को व्यवस्थापक सहित 11 कर्मचारियों की ड्यूटी लगी। व्यवस्थापक ओपी यादव ने बताया बुधवार को इंटर की सामान्य आधारिक विषय प्रथम कोड नंबर 404 की परीक्षा द्वितीय पारी में थी। उनके केंद्र पर केवल एक ही परीक्षार्थी ने परीक्षा दी। परीक्षा द्वितीय पाली में दो बजे से शाम के सवा पांच बजे तक हुई। यह परीक्षार्थी शेरकोट के मुहल्ला काजीसराय निवासी इकरा परवीन रही। इस छात्रा का परीक्षा कराने में व्यवस्थापक, तीन सचल दस्ते, दो कक्ष निरीक्षक, एक परीक्षा सहायक, एक रिलीवर, एक क्लर्क व एक चपरासी शामिल रहा है। छात्रा ने परीक्षा छूटने के बाद बताया कि पेपर आसान था। उसके अच्छे नंबर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें