फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मित्र को तमंचों की बटों से पीटकर डेढ़ लाख लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने बैंक मित्र से डेढ़ लाख लूटे
विज्ञापन

हल्दौर। शनिवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक बैंक मित्र को तमंचों की बटों से पीटकर उससे डेढ़ लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए।
क्षेत्र के गांव शाहनगर निवासी धर्मेंद्र कुमार ने हल्दौर में जनसेवा केंद्र खोल रखा है। पीएनबी बैंक में बैंक मित्र भी हैं। धर्मेंद्र शनिवार की शाम करीब साढे़ सात बजे बाइक से अपने घर जा रहा था। गांव कुम्हारपुरा व शाहनगर के बीच पीछे से बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने धमेंद्र की बाइक रुकवा ली। बदमाशों ने धर्मेंद्र को पहले तमंचों की बटो से पीटा और उससे डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। लूटपाट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। धर्मेंद्र मौके पर बाइक छोड़कर किसी तरह वहां से भागा। पुलिस को लूट की सूचना दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की पर कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें